तिन रंग का अपना झन्डा
तीन रंग का अपना झण्डा ,
इसे तिरंगा कहते है,
इस झण्डे के निचे हिलमिल,
हम सब बच्चे रहते है।
गरिमा की यह ले मशाल,
बलिदानों की शान है,
इस झण्डे के आगे झुकता
पूरा हिन्दुस्तान है,
जब-जब मुश्किल में होगा
अपना हिन्दुस्तान यह,
तब-तब न्योछावर कर देंग,
अपने नन्हे प्राण यह ।।
🖋मदन सिंह सिन्दल #कनक
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें