कोरोना को हारना हैं।
हमें कोरोना को हराना हैं
हमें कोरोना को हराना हैं,
जंग मिलकर जितना हैं,
जो लड़ रहे इस महामारी से,
हमें हौंसला उनका बढाना हैं,
डॉक्टर,पुलिस और चाहे हो कोई कर्मचारी,
इन सब का सम्मान करना हैं,
हमें कोरोना को हराना हैं,
जंग मिलकर जितना हैं,
कुछ दिन बांध कर रखो अपने कदमों को,
घर के अंदर ही तो रहना हैं,
देशहित में हम सब को दायित्व अपना निभाना हैं,
हमें कोरोना को हराना हैं,
जंग मिलकर जितना हैं,
चाहते हो फिर अपनों से मिलना,
फिर से उन खुशीयों में झूमना,
तो शुद्ध शाकाहारी भोजन लेना हैं,
घर को मंदिर सा बनाना हैं,
हमें कोरोना को हराना हैं,
जंग मिलकर जितना हैं,
हाथों को नित साबुन से धोना हैं,
सदा मुँह पर मास्क लगाना हैं,
यदि कोरोना से बचना हैं,
तो सतर्क सभी को रहना हैं,
हमें कोरोना को हराना हैं,
जंग मिलकर जितना हैं।।
रचनाकार
पुष्पा मीना (छात्राध्यापिका)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें